Monday, May 25, 2015

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Posted:   Updated: 2015-05-24 23:25:30 ISTraigarh: Debt-troubled farmer suicides
तीन वर्ष पूर्व सहकारी केंद्रीय बैंक कर्रा से किसान क्रेडिट कार्ड से खाद व कुछ नगदी ऋण लिया था। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का लोन था। ऋण व उसके बढ़ते ब्याज को लेकर वह काफी परेशान रहता था।
रायगढ़/अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में एक किसान के कर्ज से परेशान होकर शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामले प्रकाश में आया था। मामले की जानकारी लेने रविवार को पुलिस के साथ एसडीएम भी गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने मृतक के पोते का बयान भी दर्ज किया। जानकारी के अनुसार ग्राम खजुरी निवासी 65 वर्षीय ठाकुर राम पिता शिवचरण खेती-किसानी का काम करता था।
तीन वर्ष पूर्व सहकारी केंद्रीय बैंक कर्रा से किसान क्रेडिट कार्ड से खाद व कुछ नगदी ऋण लिया था। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का लोन था। ऋण व उसके बढ़ते ब्याज को लेकर वह काफी परेशान रहता था। शुक्रवार को वह जंगल गया था, जहां उसने तेंदू पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान जंगल में उसकी लाश पेड़ में लटकती हुई मिली थी।

No comments:

Post a Comment