Tuesday, October 21, 2014

मध्याह्न भोजन खाकर बर्तन धोने गए बच्चे डूबे दोनों बच्चो की मौत

मध्याह्न भोजन खाकर बर्तन धोने गए बच्चे डूबे दोनों  बच्चो  की मौत 

Death of two children from drowning


Death of two children from drowning
10/18/2014 1:43:23 AM
रायपुर। पुरैना स्थित तालाब में स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद बर्तन धोने गए 7 साल के दो मासूमों की डूबकर मौत हो गई। इनमें एक सूरज भोई पिता लक्ष्मण भोई और दागेश्वर पिता चनेश्वर साहू पुरैना की प्राथमिक शाला में पहली कक्षा में पढ़ते थे।

बताया जाता है, कि प्राथमिक शाला से सटे इस तालाब में अक्सर बच्चों को शिक्षक बर्तन धोने के लिए जाने देते हैं। शुक्रवार को भी दोपहर 3 बजे यह बच्चे यहां बर्तन धोने गए थे, तभी वे यहां नहाने भी लगे और गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बच्चों को परिजनों ने यहां मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला। इन्हें अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मां बदहवास
दोनों बच्चों की मां के बुरे हाल हैं। उन्होंने जब अपने नन्हें बच्चों के शव देखे, तो स्थिति बेहद खराब हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।
स्कूल ने नहीं दिया ध्यान
लक्ष्मण भोई ने बताया कि दोनों सुबह स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद ही दोनों को घर जाना था। बिना छुट्टी हुए ही दोनों वहां से निकल गए। इस दौरान किसी ने उनको नहीं रोका। अगर टीचर उन्हें रोकते, तो उनके बेटे का अपनी जान नहीं जाती। प्रधान पाठक एमएम संगवई ने बताया कि स्कूल के ही पास तालाब है। वह चारों तरफ से खुला है। इससे यह हादसा हुआ।

खमतराई के गंगानगर में डूबा युवक
इधर, खमतराई गंगानगर के श्रवण कुमार (30) की शुक्रवार को डोंगिया तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार को 12 बजे नहाने गया था। डेढ़ घंटे बाद शव पानी पर तैरता हुआ देखा गया, तो उसके परिजनो  को सूचन दी गई। 

No comments:

Post a Comment