Tuesday, June 2, 2015

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को बिना संसद की मंजूरी के छत्तीसगढ़ में लागु करने का किसानो में जबरजस्त विरोध

 भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को बिना संसद की मंजूरी के छत्तीसगढ़ में लागु करने का किसानो में जबरजस्त विरोध 







संसद में अभी भूमि अध्यादेश आया भी नहीं है ,लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह असंवैधानिक तरीके से अधिसूचना जारी कर दी है जिसके अनुसार राज्य सरकार केंद्र के अध्यदेश के अनुरूप जमीन हड़पने का काम कर सकती हैं ,परसों  ही ऐसी अधिसूचना जारी की गई थी ,इसके खिलाफ किसान संघटन औ रजन संघटनो ने भारी विरोध करने का निर्णय लिया हैं ,किसान संघटन अदालत भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय किसान संघ के  प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र साहू ,प्रगीतिशील किसान संघटन के संयोजक राजकुमार गुप्ता ने कहा की इससे प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया हैं  ,उन्होंने कहा की किसानो का बोनस खा गए ,पूरी फसल नही खरीदी ,मौसम आधारित फसल बीमा के नाम से धोका देने वाली सरकार  अब जबरन किसानो  छीनने के लिये अधिसूचना लाई  है।
नई राजधानी प्रभावित किसान संघ के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने भी सरकार को किसानो से धोका देने का आरोप लगाया हैं , किसान मजदुर संघ के ललित साहू ने कहा की सरकार पेतृक सम्पति को हथियाने के लिए ये अधिसूचना लाई  है,इस सूचना का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा ,यदि जरुरत पड़ी तो इसके खिल्फ़  जाने की तयारी हैं।



No comments:

Post a Comment