Wednesday, September 28, 2016

दलित युवक सतीश नोरगे की पुलिस आभिरक्षा में हुई हत्या पर कलेक्टर और एसपी दिल्ली में तलब .


 दलित युवक सतीश नोरगे की पुलिस आभिरक्षा में  हुई हत्या पर कलेक्टर और एसपी दिल्ली में तलब .


***

 सिंहदेव की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के तेवररायपुर 28 सितंबर 2016।पुलिस कस्टडी में सतीश नौरंगे की मौत का गुनाहगार कौन है ? इस सवाल का जवाब जांजगीर एसपी को भी देना होगा…और जांजगीर कलेक्टर को भी।
 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जिले एसपी और कलेक्टर को दिल्ली तलब किया है। 11 अक्टूबर को एसपी और कलेक्टर को  व्यक्तिगत रूप से दिल्ली स्थिति अनुसूचित जाति आयोग के दफ्तर पहुंचकर सफाई देनी होगी।

राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने ये सख्ती… नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के उस शिकायत के बाद दिखाई है.. जिसमें सिंहदेव ने जानबूझकर सतीश नौरंगे की हत्या का आरोप लगाया था।
***-

No comments:

Post a Comment