Thursday, September 22, 2016

बिना मुआवजा के प्रशासन ने किसानों की खडी फसल को फोकलैंड मशीन से रोंद दिया .


बिना मुआवजा के प्रशासन ने किसानों की खडी फसल को फोकलैंड मशीन से  रोंद दिया .
किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
****

घरघोड़ा से धरमजयगढ़ रेल कारीडोर का निर्माड कार्य चल रहा है  जिसमे 45 ग्रामो का भूमि का अधिग्रहण किया गया है किंतु किसानो को भूमि का मुवावजा नही दिया गया है  इस कारण किसान अपने भूमि पर फसल उगा चुके है .
ग्राम कटंगडीह के किसाने भी अपनी भूमि पर फसल की बुवाई की है जिनका शाशन ने भूमि का मुवावजा वितरण नही किया है
 दिनाँक 20-9-16 घरघोड़ा एसडीएम के नेतृत्व में सैकड़ो पुलिस बल के साथ कटंगडीह के किसानो को बिना कोई सूचना या जानकारी के अफसरशाही  गुंडा गर्दी प्रभाव  दिखाते हुवे फोकलेन मशीन के द्वारा किसानो की खड़ी फसल को बेदर्दी से रौंद दिया गया किशानो ने अपना विरोध करना चाहा किन्तु भारी प्रशाशनिक व पुलिस के आगे एक न चली
 ने उपस्थित अधिकारियो को बतलाया की जिस भूमि की फसल को आपके द्वारा रौंदा जा रहा है वह अधिग्रहित भूमि नही है और न ही तत्काल में इस पर  कोई निर्माण किया जाना है ,इसकी जाँच उपरांत ही कोई कार्य वही की जाये. किन्तु अधिकारियों ने गरीब किसाकी एक न सुनी आश्चर्य की बात है की बिना कोई नोटिश या सुचना के आनन फानन में फसल की बर्बादी किस उद्देश्य से की गई,
 इसकी जानकारी घरघोड़ा जोगी कांग्रेस के प्रमुख भूपदेव सिंह सिदार को होने पर अपने पूरी टीम के साथ तत्काल ग्राम कटनगडीह पहुचे जहाँ किशानो से भेट कर स्थल का निर्छड़ किया और कहा की यह कार्यवाही नियम कानून कायदों ताक में रख कर की गई है यह तानाशाही पूर्ण  कार्य वाही है उन्होंने कहा की हम किसानो के साथ अन्याय नही होने देंगे हम हम किसानो की लड़ाई  पूरी शक्ति के साथ लड़ेंगे और उन्हें न्याय दिलाकर दोषी अधिकारियो पर सक्त क
 कार्य वाही करवाएंगे जोगी कांग्रेश के प्रमुख भूपदेव सिंह सिदार के साथ ग्राम कटनगडीह के पीड़ित किशान लोबो राम,भगवतिया, कुष्टो, निलवती,कीर्तन,कालचंद के अलावा क्रांति गुप्ता,देशी राम सार्थी ,तोष साहू,गनपत, चन्दन,ब्रम्हानंद आदि के अलावा घरघोड़ा के पत्रकार मुहम्मद काशिम एवं सुरेंद्र चौधरी उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment