Friday, December 12, 2014

टोनही के शक में दो महिलाओं को कुल्हाड़ी से काट डाला

टोनही के शक में दो महिलाओं को कुल्हाड़ी से काट डाला

Two woman chopped to death over Tonahi doubt

 
Two woman chopped to death over Tonahi doubt
12/12/2014 2:21:19 AM
बागबहार। टोनही के शक में बागबहार थानांतर्गत ग्राम पंचायत छातासरई के घूईगोड़ा में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े दो महिलाओं पर टांगी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।


आरोपी ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। डेलेश्वर यादव (५०) को करीब एक साल से शक था कि चंद्राबाई यादव (५५) और टोभाबाई यादव (७०) जादू-टोना करती हैं। गुरुवार को करीब ८ बजे अचानक डेलेश्वर बाड़ी में काम रही चंद्राबाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला।

इसके बाद आरोपी करीब ५०० मीटर दूर खेत में काम कर रही टोभाबाई पर भी हमला बोल दिया। डेलेश्वर ने पीछे से टोभाबाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। टोभाबाई ने भी खेत में दम तोड़ दिया। दोनों वारदात को अंजाम देकर आरोपी कुछ देर फरार रहा, फिर थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

चौपाल में हुआ था समझौता 

मृतका के परिजनों का कहना है कि एक साल पहले सरपंच की मौजूदगी में टोनही प्रताडऩा को लेकर बैठक हुई थी। इसमें दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करके उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने को कहा गया था। अभी तक की जांच में दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद का मामला सामने आया है। कुनकुरी न्यायालय में जमीन विवाद का मामला चल रहा है। दोनों परिवारों पर प्रतिबंधित कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
नेहा पाण्डेय, एडिशनल एसपी, जशपुर
-

No comments:

Post a Comment