Sunday, November 27, 2016

बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन ****** नोटबंदी:-कालेधन पर प्रहार या जनता के खिलाफ युद्ध 28 नवम्बर सोमवार को जनता को रही तकलीफों के खिलाफ ,नेहरू चौक बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन। दोपहर 12.30 बजे से


बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन
******
नोटबंदी:-कालेधन पर  प्रहार या जनता के खिलाफ युद्ध
           28 नवम्बर सोमवार को जनता को रही तकलीफों के खिलाफ ,नेहरू चौक  बिलासपुर  में विरोध प्रदर्शन। दोपहर 12.30 बजे से
**
 मांगे ,जब तक नये मुद्रा की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती तब तक 500और1000के नोटों को वैध लेनदेन में स्वीकार किया जाए।
2:- सहकारी समितियों, जिला सहकारी बैंकों सहित तमाम सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों को पुराने नोट लेने का अधिकार दो ,ताकि सभी गरीब अपने नोट बदल सकें।
3:-कालेधन के वास्तविक श्रोतों पर प्रहार किये जाऐं ,बड़े बैंक डिफाल्टरों, कर चोरों ,नजायज  धंधे में लगे लोगों, हवाला कारोबारियों, शेयर बाज़ार में अवैध धन लगाने वालों, और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करो, जो जनता को भी दिखे।
4:-रिज़र्व बैंक की स्वायत्तता बहाल रहे, बार बार नियमों में बदलाव कर जनता को परेशान करना बंद करो, नोट बदलने के पहले घोषणा का पालन करो,30दिसंबर तक इन्हें बदलने की सुविधा बरकरार रखो
        आइए वाम लोकतांत्रिक दलों जनसंगठनों के इस संयुक्त अभियान को सफल बनाएँ और नोटबंदी से हो रही कठिनाइयों को लोकतांत्रिक तरीके से दूर करें। किसी भी संगठन या पार्टी ने भारत बंद का आव्हान नहीं किया है।
***

No comments:

Post a Comment