Monday, April 27, 2015

मलबा धंसने से दो मजदूर हुए जमींदोज

मलबा धंसने से दो मजदूर हुए जमींदोज




Posted:   Updated: 2015-04-25 20:27:17 ISTraigarh : two Laborer death in Debris
रायगढ़ जिले के केलो डेम के पास अवैध उत्खन्न कर रहे दो लोगों की मौत मलबा धंसने से हो गई।
रायगढ़. रायगढ़ जिले के केलो डेम के पास अवैध उत्खन्न कर रहे दो लोगों की मौत मलबा धंसने से हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वहीं घटना के बाद कॉन्ट्रेक्टर फरार हो गया है।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को केलो डेम के पास अवैध रुप से मुरूम की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान दो मजदूर छायाराम साह और मणिराम चौहान मलबा निकालने का काम कर रहे थे। अचानक मलबा धसने से दोनों मजदूर जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सात अन्य मजदूर मौजूद थे। घटना से घबराए कॉन्ट्रेक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment