Saturday, September 27, 2014

डेढ़ साल की मासूम से दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म

डेढ़ साल की मासूम से दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म

one and half year old girl raped in Kanker


one and half year old girl raped in Kanker
5/9/2014 5:19:51 PM
कांकेर/चिल्हाटी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले मेे गुरूवार रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। कांकेर के चिल्हाटी गांव में डेढ़ साल की मासूम से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्ची अस्पताल में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार रात कोरर थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में एक शादी में नन्ही के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रम के दौरान ही 2 हैवान बच्ची को उठाकर ले गए और उससे अपनी हवस की भूख मिटाकर वापस छोड़ दिया। बच्ची के माता-पिता ने जब बच्ची को देखा तो वह लहुलुहान थी।
उन्होंने बच्ची को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में इस बात की पुष्टि हुई। बच्ची का इलाज जारी है, बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

      No comments:

      Post a Comment