Friday, August 29, 2014

झीरम घाटी के असली गुनाहगारो को बचाने में लगी है पुलिस : भूपेश बघेल का आरोप

झीरम घाटी के असली गुनाहगारो को बचाने  में लगी है पुलिस : भूपेश बघेल का आरोप 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रेजिडेंट भूपेश बघेल ने गिरफ्तार किये जा रहे नक्सलियो  को झीरम घाटी में संलिप्त होने पे प्रशन उठाये हैं ,उन्होंने कहा है की पुलिस पुख्ता  सबूतो के  आधार पर नहीं बल्कि बनावटी और सतही तर्कों के आधार पे आदिवासियों को झुटे मामले में फंसा रही हैं।

पुलिस हर रोज नई  कहानी गढ़ रही हैं ,और झीरम  घाटी में शामिल नेताओ को बचाने  में लगी हैं ,बघेल ने कहा की पुलिस जिस सुखदेव नाग और मांगी राम कश्यप को महेन्द्र  कर्मा  का हत्यारा बता रही है ,उसमे एक व्यक्ति दरभा जनपद का सदस्य हैं ,बघेल ने कहा की ये कैसे संभव है की कोई स्थानीय नेता महेंद्र कर्मा को न जानता  हो ,बघेल ने कहा की यदि सुखदेव नाग कैसे स्थानीय नेता शामिल होते तो उन्हें महेंद्र कर्मा को पहचानने  के लिए पूछताझ नहीं करनी पड़ती , बघेल ने पुलिस पे निर्दोष आदिवासियों को हत्या में फ़साने का आरोप लगाया हैं 

No comments:

Post a Comment