Monday, January 5, 2015

21 श्रमिक मुक्त, दो गिरफ्तार

21 श्रमिक मुक्त, दो गिरफ्तार

21 labors released, two held

print 
21 labors released, two held
1/5/2015 11:03:52 AM


महासमुंद/खरियार रोड। यहां से पलायन कराए जा रहे श्रमिकों को पुलिस ने रोक लिया और उन्हे अवैध रूप से बाहर ले जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। स्थानीय पुलिस ने शक्रवार देर शाम को उत्तर प्रदेश भेजे जा रहे 21 श्रमिकों को रेल्वे स्टेशन पर ही रोक लिया।


ये श्रमिक बिना पंजीयन व लाइसेंस के ले जाए जा रहे थे। रोके गए श्रमिकों में सिंगपुर, कानपुर, बिसोरा, परकोड़ व बावनकेरा गांव के बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप नायक, एसआई सुशांत साहू, एएसआई कमल कंहर, जिला श्रम अधिकारी चंदन माझी व टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेल्वे स्टेशन परिसर में छापा मारा गया।


पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

नियम अनुसार पंजीकृत श्रमिक दलाल श्रमिकों को पंजीयन करवा कर कहीं भी ले जा सकता है। लेकिन शुक्रवार शाम को पुलिस द्वारा रोके गए श्रमिकों को बिना पंजीयन व लाइसेंस के ले जाया जा रहा था। अवैध श्रमिक पलायन कराने के आरोप में पुलिस ने श्रमिक दलाल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


एएसआई कमल कंहर ने बताया कि बिना लाइसेंस व पंजीयन के श्रमिक पलायन के आरोप में श्रमिक दलाल के दो आदमी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य दलाल मौके से भागने में कामयाब हो गया। मुक्त कराए गए श्रमिकों को उनके गांव वापस भेज दिया गया वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फरार श्रमिक दलाल की तलाश में गुड़ापतर गांव में उसके घर में पुलिस ने दबिश भी दी है। 

    No comments:

    Post a Comment